भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

Ads

भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - December 26, 2020 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

फतेहगढ़ साहिब: पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी छोड़ दी।

Read More: MP Ki Baat: लव जिहाद पर कानूनी पहरा! लव जिहाद के खिलाफ ये सबसे सख्त कानून?

खालसा (73) ने 2014 में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर आप आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी लेकिन उन्हें आप से उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था। वह बाद में 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, 1045 नए संक्रमितों की पुष्टि

खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर आंदोलनकारी किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के किसानों के प्रति उदासीन रुख के चलते पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय किया।

Read More: नहीं बनाया फर्जी मतदाता तो बीएलओ को उतार दिया मौत के घाट! पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया

हजारों किसान लगभग एक महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और वे गत सितम्बर में केंद्र द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग कर रहे हैं।

Read More: लड़कियों की तस्करी का खुलासा, 95 हजार रुपए में किया नाबालिग का सौदा, तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज