Former PCC Chief A.V. Subramanian Resigns || Image- IBC24 NEWS File
पुडुचेरी: देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव जबकि कई अन्य राज्यों में उप-चुनाव होने है। चुनावी मौसम में सभी सियासी दल तैयारी में जुटे हुए है। वही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। (Former PCC Chief A.V. Subramanian Resigns) पूर्व कांग्रेस नेता एवी सुब्रमणियन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
एवी सुब्रमणियन ने अपने इस्तीफे की जानकारी पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष वी. वैथिलिंगम को लिखे पत्र में दी है। पत्र में सुब्रमणियन ने अपने इस फैसले के पीछे “निजी कारण और अपरिहार्य परिस्थितियां” बताईं। गौरतलब है कि, सुब्रमणियन के इस्तीफे से ठीक पहले शुक्रवार को ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
पुडुचेरी | पूर्व PCC प्रेसिडेंट एवी सुब्रमण्यम ने “निजी कारणों और ज़रूरी हालात” की वजह से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी और अपने मौजूदा पदों से इस्तीफा दे दिया है। pic.twitter.com/LvZeycBXNB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
कांग्रेस ने पुडुचेरी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सूची के अनुसार, डीपीआर सेल्वम मन्नाडीपट्टू से, पी. कार्तिकेयन ओसुडु से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एन. राजा कुमार को इंदिरानगर, वी. वैथिलिंगम को थट्टांचावडी, पीके देवदास को कामराजनगर और एम. वैद्यनाथन को लॉस्पेट से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह जी. राजेंद्रन (मुथियालपेट), जे. विजयलक्ष्मी (अरियानकुप्पम), आरकेआर आनंदारमन (मानावेली), एम. कंदासामी (एंबलम), जी. अन्पारासन (नेट्टापक्कम), दिनेश कुमार (नेडुंगाडु), आर. कमलाकन्नन (थिरुनल्लार) और एएम रंजीत (कराईकल नॉर्थ) शामिल हैं। (Former PCC Chief A.V. Subramanian Resigns) माहे से रमेश परंपथ और यानम से कोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस घोषणा से पहले कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट बंटवारे को लेकर समझौता हुआ था। समझौते के तहत कांग्रेस 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि डीएमके 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के पुडुचेरी चुनाव प्रभारी जगद्रक्षगन ने बताया कि डीएमके को मिली 14 सीटों में सहयोगी दलों के बीच भी सीटों का बंटवारा किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस और डीएमके तमिलनाडु में भी सहयोगी हैं, जहां मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को 234 में से 28 सीटें दी हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया