पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्मअभिनेता एम.एच. अंबरीश का 66 वर्ष की उम्र में निधन,कांतिरव स्टेडियम में रखा गया अंतिम दर्शन के लिए

Ads

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्मअभिनेता एम.एच. अंबरीश का 66 वर्ष की उम्र में निधन,कांतिरव स्टेडियम में रखा गया अंतिम दर्शन के लिए

  •  
  • Publish Date - November 25, 2018 / 05:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

कर्नाटका। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म अभिनेता एम.एच. अंबरीश का शनिवार को एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया. वे 66 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अंबरीश को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

ज्ञात हो कि अंबरीश पॉलिटिशियन होने के साथ ही साथ एक अच्छे अभिनेता भी थे उन्होंने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया और काफी लोकप्रिय रहे. वे केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे. वे राज्य की सिद्धारमैया सरकार में भी मंत्री भी रहे।

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने उनके निधन पर दु:ख जताया और घोषणा की आज सुबह 8 बजे से उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए कांतिरव स्टेडियम में रखा गया है जहां कई बड़े स्टार्स और राजनेता उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।