पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 13, 2020 7:07 am IST

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बा

उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है। इसके पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था।

पढ़ें- कोरोना महामारी के बीच देश भर में आज NEET की परीक्षाएं होंगी.. दिशा-..

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफा देने से बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को झटका लगा था। रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। 

 


लेखक के बारे में