women raped in raipur, file image
चाईबासा: Minor Gang raped, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जगन्नाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कथित घटना उस समय हुई, जब लड़की एक स्थानीय मेले में शामिल होने के बाद तड़के करीब तीन बजे घर लौट रही थी।
Minor Gang raped in jharkhand, जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 28 से 30 साल के बीच है और उनमें से कुछ शादीशुदा हैं।
उन्होंने बताया कि लड़की को चाईबासा के सफर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जमशेदपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
read more: हंसिका, सारिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा; परविंदर कांस्य पदक मुकाबले में हारे