रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार, दो घायल
रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार, दो घायल
रांची, 10 अक्टूबर (भाषा) रांची में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो लोग घायल हो गए है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होचार गांव के पास ठाकुरगांव मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 बार गोली चलाई और भागने की कोशिश की।
रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने कहा, 'पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और फिर हमने उन्हें हिरासत में ले लिया।'
उन्होंने कहा, 'पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि उनके दो साथी चार पहिया वाहन में उनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी पास के इलाके से पकड़ लिया।'
पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से आठ पिस्तौल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार, दो घायल

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm