आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली में चार लोग गिरफ्तार

Ads

आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी के आरोप में दिल्ली में चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 04:40 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली और गुजरात के बीच मैच पर सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर एक टीम ने आठ अप्रैल को मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक परिसर पर छापा मारा और वहां चार लोगों को सट्टेबाजी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से लिप्त पाया।

अधिकारी ने बताया कि मौके से सट्टेबाजी और सट्टेबाजी को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों की पहचान हिमांशु (30), अमन जैन (34), आकाश गर्ग (31) और आशीष कुमार (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले से ही आईपीएल के मैच की सट्टेबाजी में लिप्त रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है।

भाषा नोमान खारी

खारी