पंजाब के रूपनगर में लारेंस बिश्नोइ गिरोह के चार सहयोगी गिरफ्तार

पंजाब के रूपनगर में लारेंस बिश्नोइ गिरोह के चार सहयोगी गिरफ्तार

पंजाब के रूपनगर में लारेंस बिश्नोइ गिरोह के चार सहयोगी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 28, 2022 7:40 pm IST

चंडीगढ़, 28 नवंबर (भाषा) पंजाब के रूपनगर जिले में लारेंस बिश्नोई गिरोह के चार सहयोगी गिरफ्तार किये गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किये गये हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्य करते हुए एक पुलिस अधीक्षक (जासूसी) मानविंदरबीर सिंह की अगुवाई वाले दल ने कुलदीप सिंह कारी, कुलविंदर सिंह टिंका, सतवीर सिंह शम्मी और बेअंत सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि सभी चार आरोपी बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि कारी, टिंका और शम्मी के खिलाफ पिछले महीने लुधियाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में