झारखंड के जामताड़ा जिले में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Ads

झारखंड के जामताड़ा जिले में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 07:22 PM IST

जामताड़ा (झारखंड), 19 मई (भाषा) झारखंड के जामताड़ा जिले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराधियों को सिम कार्ड की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को कालाझरिया इलाके से गिरफ्तार किया है। जब वह अपराधियों को सिम कार्ड पहुंचाने के लिए इलाके में आया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और एक आधार कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी भोले-भाले ग्राहकों के मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे और उन्हें झांसा देते थे कि उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड ब्लॉक (बंद) हो गए हैं। इसके बाद, वे कार्ड को दोबारा चालू करने का आश्वासन देकर उन्हें ‘स्क्रीनशॉट’ भेजते थे और चालाकी से उनके बैंक खाते का विवरण हासिल कर ऑनलाइन पैसों की धोखाधड़ी करते थे। वे मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में साइबर अपराधों को अंजाम देते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान अंसारी (19), बसीर अंसारी (30), सकलैन अंसारी (19), सफाउद्दीन अंसारी (20) और मुजाहिद अंसारी (21) शामिल है।

पुलिस ने बताया कि रिजवान का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह 2023 में जेल जा चुका है।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश

शीर्ष 5 समाचार