चार उच्च न्यायालयों में 13 न्यायाधीश नियुक्त

चार उच्च न्यायालयों में 13 न्यायाधीश नियुक्त

चार उच्च न्यायालयों में 13 न्यायाधीश नियुक्त
Modified Date: November 2, 2023 / 10:33 pm IST
Published Date: November 2, 2023 10:33 pm IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) देश के चार उच्च न्यायालयों में छह अधिवक्ताओं एवं सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन नयी नियुक्तियों की जानकारी दी।

ये नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय की एक पीठ द्वारा हाल में यह कहे जाने के बाद की गई हैं कि नियुक्तियों में देरी अधिवक्ताओं को पीठ में शामिल होने से हतोत्साहित करती है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सात और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

इसी तरह, दो न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय में नियुक्त किए गए हैं, जबकि एक को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है।

पिछले महीने, 11 न्यायिक अधिकारियों और छह अधिवक्ताओं को दिल्ली सहित आठ उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

भाषा सुरेश पारुल

पारुल


लेखक के बारे में