झारखंड में पिकअप वैन पलटने से चार की मौत, 12 घायल

झारखंड में पिकअप वैन पलटने से चार की मौत, 12 घायल

झारखंड में पिकअप वैन पलटने से चार की मौत, 12 घायल
Modified Date: January 12, 2023 / 08:37 pm IST
Published Date: January 12, 2023 8:37 pm IST

सरायकेला (झारखंड), 12 जनवरी (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे घटी, जब निर्माण सामग्री से भरी बोरियों के साथ करीब 20 लोगों को लेकर वैन पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि वैन चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लोगों से खचाखच भरी वैन करीब 50 किलोमीटर दूर राजनगर के खैरबनी गांव के पास जाकर पलट गई।

पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि बाद में, आठ लोगों की हालत बिगड़ने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक घायल महिला की वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में