बंगाल में ट्रक पलटने की घटना में चार की मौत

बंगाल में ट्रक पलटने की घटना में चार की मौत

बंगाल में ट्रक पलटने की घटना में चार की मौत
Modified Date: January 2, 2023 / 06:40 pm IST
Published Date: January 2, 2023 6:40 pm IST

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), दो दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में एक ट्रक के पलट जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा बिष्णुपुर-पत्रसयार रोड पर जनता मोड़ के पास रविवार रात को हुआ।

पुलिस ने बताया कि चावल के कट्टों से लदा ट्रक बांकुड़ा जिले के तलडंगरा से पूर्ब बर्धमान जिले के रैना में जा रहा था, तभी ट्रक का एक पहिया पंचर हो गया और चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा तथा वाहन पलट गया।

उसने बताया कि ट्रक में चालक समेत छह लोग थे, जो हादसे में घायल हो गए और उन्हें बिष्णुपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, इलाज के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। उसने कहा कि सभी रैना के रहने वाले हैं।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में