राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

Ads

राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2021 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक कार और ट्रक की टक्कर हो जाने से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रावतसर थाने के प्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि यह घटना रावतसर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रजत, नीरज, रुद्राक्ष और हेमंत के रूप में की गई है। इन सभी की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी। शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा

मानसी वैभव

वैभव