सड़क हादसे में 4 की मौत, टक्कर के बाद ट्रक पलटने से राजमार्ग पर लगा जाम

सड़क हादसे में 4 की मौत, टक्कर के बाद ट्रक पलटने से राजमार्ग पर लगा जाम

सड़क हादसे में 4 की मौत, टक्कर के बाद ट्रक पलटने से राजमार्ग पर लगा जाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 18, 2021 7:24 am IST

बीकानेर, 18 जून (भाषा) बीकानेर के पास शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जामसर के पास बजरी से भरे ट्रक और एक अन्य वाहन की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
Read More News:  कब एडजस्ट होगा सिंधिया गुट… सिंधिया गुट की चाहत कब होगी पूरी?

जामसर पुलिस थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई हैं जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों की पहचान सरोज (30), प्रभु (35), सतपाल (40) और मूलाराम (37) के रूप में हुई है।

Read More News: भूपेश सरकार ढाई साल! ढाई साल में कितना बदला छत्तीसगढ़?

उन्होंने बताया कि घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सभी घायल नोखा के निवासी हैं और हनुमानगढ़ गए हुए थे। इस हादसे के बाद ट्रक पलट गया जिससे राजमार्ग पर लम्बा जाम लग गया। ट्रक को क्रेन से हटवाना पड़ा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


लेखक के बारे में