तीन वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, एक घायल

तीन वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, एक घायल

तीन वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 13, 2021 6:54 pm IST

जयपुर, 13 सितंबर (भाषा) जयपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दो ट्रेलर और एक कार के बीच भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

जमवारामगढ़ के सर्किल अधिकारी लखन मीणा ने बताया कि कार के साथ-साथ चल रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने दूसरी दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रेलर को टक्कर मार दी, जिससे कार दोनों ट्रेलर के बीच आ गई।

एक अन्य दुर्घटना में एक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई, लेकिन आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

मीणा ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान नरेन्द्र सिंह, सुभाष जाट, मोहन और हंसराज महरिया के रूप में की गई है।

घटना के बाद दोनों ट्रेलर के चालक फरार हो गये।

भाषा कुंज कुंज नीरज

नीरज


लेखक के बारे में