राजस्थान: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों समेत चार मजदूरों की मौत, एसयूवी चालक गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों समेत चार मजदूरों की मौत, एसयूवी चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 06:36 PM IST

कोटा, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक संपर्क मार्ग पर मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार एसयूवी से हुई आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

झालावाड़ डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर शाम गंगधार पुलिस थाना के अंतर्गत करणपुर गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार चारों मजदूर काम के बाद मध्य प्रदेश के सीतामऊ लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान राजस्थान के सलूम्बर जिला निवासी नरेश मीणा (20), खेमराज मीणा (35), उसका भाई लछीराम मीणा (23) और मध्य प्रदेश के सीतामऊ निवासी राजपाल सिंह राजपूत (30) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया।

गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ योगी ने बताया कि पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। योगी ने कहा कि चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश