कार के नदी में गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की आशंका

Ads

कार के नदी में गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की आशंका

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बनिहाल (रामबन), 26 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक कार के राजमार्ग से फिसल कर नदी में गिरने से उसमें सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रामबन के मेहर बेक्त के पास उस समय हुई जब राकेश कुमार, उनकी पत्नी आशा रानी, उनके दो बेटे – सचित भगत और मेहुल भगत श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कुमार चला रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुमार ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार नदी में गिर गई।

पुलिस ने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से खोज अभियान जारी है।

भाषा अमित देवेंद्र

देवेंद्र