बाहरी दिल्ली में बस की टक्कर से 50 वर्षीय महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

बाहरी दिल्ली में बस की टक्कर से 50 वर्षीय महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

बाहरी दिल्ली में बस की टक्कर से 50 वर्षीय महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग जख्मी
Modified Date: June 8, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: June 8, 2026 2:28 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सड़क पार करते समय एक बस की टक्कर लगने से 50 वर्षीय महिला और उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए जिनमें से दो नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास घटी, जब पीड़ित सड़क पार कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बाद में अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद उसने बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और बस को भी जब्त कर लिया गया है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में