पंजाब के फगवाड़ा में बस पलटने से चार यात्री घायल
पंजाब के फगवाड़ा में बस पलटने से चार यात्री घायल
फगवाड़ा, पांच दिसंबर (भाषा) जिले के मेहतान गांव में जालंधर-चंडीगढ़ बाईपास के पास एक बस के पलट जाने से चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही बस के चालक ने वाहन के सामने आवारा मवेशियों को बचाने की कोशिश की।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसप्रीत सिंह ने कहा कि इस घटना में एक बुजुर्ग दंपति, एक महिला और एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि उपनिरीक्षक को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य तीन घायल यात्रियों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव

Facebook


