Delhi News: रसायन फैक्टरी में लगी भीषण आग, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
दिल्ली में रसायन फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Delhi News
नयी दिल्ली: Delhi News दिल्ली में रोहिणी के रिठाला इलाके में एक रसायन फैक्टरी में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि आग मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी और आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
Delhi News दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि घटना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित परिसर में होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। मलबे में कोई दबा है या नहीं यह पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है। पुलिस ने अब तक आग में झुलसे चार लोगों के शव बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘ तीन घायल लोगों को बाबा साहब अम्बेडकर (बीएसए) अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान नितिन बंसल (31), राकेश (30) और विरेंद्र (25) के रूप में हुई है। नितिन बंसल और राकेश आग में 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं जबकि विरेंद्र मामूली रूप से झुलसा है। नितिन और राकेश को बाद में आगे के उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल भेज दिया गया।’’
पुलिस के अनुसार आग लगने की सूचना मंगलवार को शाम सात बजकर 29 मिनट पर बुध विहार थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन पर मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ आपातकालीन अधिकारी रिठाला में राणा कॉम्प्लेक्स, गेट नंबर 2 स्थित घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जलती हुई इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली।
पांच मंजिला इमारत में कई निर्माण इकाइयां मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि भवन के मालिक सुरेश बंसल के बेटे नितिन बंसल द्वारा भूतल और प्रथम तल का उपयोग रेडीमेड और प्लास्टिक बैग बनाने के लिए किया जाता था। दूसरी मंजिल आनंद नामक व्यक्ति को कपड़े से संबंधित काम के लिए किराए पर दी गई थी, जबकि तीसरी और सबसे ऊपरी मंजिल का उपयोग राकेश अरोड़ा नामक व्यक्ति द्वारा गोदाम के रूप में किया जा रहा था, जो डिस्पोजेबल (इस्तेमाल के बाद फेंक दिए जाने वाले) वस्तुओं का कारोबार करते हैं।
अधिकारी ने बताया कि रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर दमकल कर्मियों ने पहली मंजिल से तीन लोगों के शव बरामद किए जो झुलसे हुए थे। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बाद में एक और शव बरामद किया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे तक निचली मंजिलों पर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन भारी धुएं के कारण तीसरी और सबसे ऊपरी मंजिल पर अब भी अग्निशमन कार्य जारी है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Four people died in fire at chemical factory in Delhi

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm