हादसा.. रिक्शा चालक समेत चार लोग सीवर में गिरे, बचाव कार्य जारी

Four people fall into sewers in Delhi, rescue operations underway : तीन श्रमिक सीवर में गिर गए और उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान एक रिक्शा चालक भी सीवर के अंदर फंस गया

हादसा.. रिक्शा चालक समेत चार लोग सीवर में गिरे, बचाव कार्य जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 30, 2022 1:50 am IST

नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को तीन श्रमिक सीवर में गिर गए और उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान एक रिक्शा चालक भी सीवर के अंदर फंस गया। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य देर रात को भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें:  IPL 2022 : राजस्थान की जीत के साथ शुरूआत, सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले सीवर में गिरे तीन लोग निजी अनुबंधित कर्मचारी हैं, जो घटना के वक्त एमटीएनएल की लाइन पर काम कर रहे थे। ऐसी आशंका है कि चारों की मौत हो गयी है क्योंकि पिछले कुछ घंटों से सीवर के अंदर कोई गतिविधि नहीं देखी गयी है।

यह भी पढ़ें: 7वें वेतनमान के एरियर का नहीं हुआ भुगतान, भोपाल के मेडिकल टीचर्स ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

पुलिस के अनुसार, समयपुर बादली थाने को शाम करीब साढ़े छह बजे (6:30) घटना की सूचना मिली। पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी। दमकल विभाग के अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक दल भी बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बृजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक चारों लोगों में से किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर आरोप तय, 40 पन्ने के आरोप पत्र में 10 लोग गवाह

पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों की पहचान बच्चू सिंह, पिंटू और सूरज कुमार साहनी के रूप में की गयी है, जबकि रिक्शा चालक की पहचान रोहिणी के सेक्टर-16 स्थित सदर कॉलोनी निवासी सतीश (38) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि सीवर में लोहे का जाल है और यह एमटीएनएल की लाइन के नीचे है। ऐसा संदेह है कि चारों लोग वहीं फंस गए होंगे। सीवर में जहरीली गैस होने के कारण सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ भी अंदर जाना मुश्किल है। इन लोगों को बचाने के लिए सीवर को चौड़ा करने के वास्ते मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  नए सिरे से जारी होगा रविशंकर विश्वविद्यालय का टाइम टेबल, जल्द होगी कार्य परिषद और विद्या परिषद की बैठक

पत्रकारों से बातचीत में एक स्थानीय निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सतीश उसके दोस्त का भाई है। उसने कहा, ‘‘हमें पता चला कि सतीश दूसरे लोगों की मदद करने के लिए सीवर में उतरा था, लेकिन वह भी इसके अंदर फंस गया।’’

यह भी पढ़ें: सेक्सटॉर्शन… मिलकर लड़ेंगे जंग! पॉर्न देखने के हैं शौकीन..तो चंद मिनटों की खुशी बन सकती है जिंदगी भर का अफसोस

 


लेखक के बारे में