यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Ads

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 06:14 PM IST

नोएडा (उप्र), चार जून (भाषा) नोएडा के ईकोटेक-प्रथम थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एक कार में आग लग गई तथा उसमें सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचायी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘जीरो पॉइंट’ से लगभग चार किलोमीटर पहले आगरा की ओर जा रही एक ‘जैगुआर’ कार में आग लग गई है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तथा आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गयी।

प्रवक्ता के अनुसार कार चालक सुनील ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ गुरुग्राम से मथुरा दर्शन करने जा रहे थे तभी अचानक स्पार्किंग होने से धुआं निकला और आग लग गई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचायी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार