इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट मामले में लद्दाख से चार छात्र गिरफ्तार

Ads

इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट मामले में लद्दाख से चार छात्र गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 24, 2021 / 01:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लद्दाख के चार छात्रों को इजराइल दूतावास विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। लुटियन दिल्ली में 29 जनवरी को इजराइली दूतावास के बाहर हल्की तीव्रता का एक आईईडी विस्फोट हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

यहां एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित दूतावास के बाहर हुए इस विस्फोट में वहां खड़े कुछ वाहनों को क्षति पहुंची थी। राष्ट्रीय राजधानी का यह इलाका उच्च सुरक्षा वाला है।

भाषा स्नेहा अमित

अमित

ताजा खबर