मणिपुर में यूएनएलएफ के चार उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में यूएनएलएफ के चार उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2024 / 04:55 PM IST,
    Updated On - July 28, 2024 / 04:55 PM IST

इंफाल, 28 जुलाई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग इलाके से शुक्रवार को चारों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में बताया गया कि चारों पर गोलीबारी करने, नागरिकों पर हमला करने सहित अन्य आरोप हैं।

पुलिस ने शनिवार को काकचिंग जिले के तेजपुर आईवीआर से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।

बयान में बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।

भाषा प्रीति अमित

अमित

शीर्ष 5 समाचार