हैदराबाद, 20 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में सड़क पार कर रहे चार वर्षीय बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11 बजे आईएस सदन थाना क्षेत्र में हुई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के लिए एक होटल गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब बच्चा सड़क पार कर रहा था तभी एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।’’
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत