अंबाला में टेंपो ट्रैवलर और स्कूटर की टक्कर में चार-वर्षीय बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार
अंबाला में टेंपो ट्रैवलर और स्कूटर की टक्कर में चार-वर्षीय बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार
अंबाला, 30 मार्च (भाषा) हरियाणा के अंबाला में एक टेंपो ट्रैवलर की टक्कर के कारण नाना के साथ स्कूटर पर सवार चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान करम के रूप में हुई है।
यह घटना रविवार को उस समय हुई जब करम के नाना बगीचा सिंह उसे रविवार शाम को अरदास करने के लिए अपने स्कूटर से एक गुरुद्वारे ले जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर के चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे सिंह और करम घायल हो गए। पास में मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत उन्हें अंबाला शहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की ने दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत टेंपो ट्रैवलर के चालक को पकड़ लिया।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


