नयी दिल्ली, (भाषा) फ्रांस ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में सुरक्षा बलों के 22 जवानों के शहीद होने की घटना पर शोक व्यक्त किया है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे जगदलपुर, कल सुबह 8.30 बजे रायपुर से होंगे रवाना
फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनाइन ने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की जान जाने के लिए गहरी संवेदनाएं। मृतकों के परिजनों के प्रति और घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।’’
Read More News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मशहूर गीतकार-साहित्यकार मुकुंद कौशल का निधन
उन्होंने कहा,‘‘ फ्रांस आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।’’
Read More News: अमेरिका तक पहुंची बीजापुर मुठभेड़ की गूंज, US काउंसिल जनरल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को कम से कम 400 नक्सलियों ने घात लगा कर सुरक्षा बलों पर हमला किया ,जिनमें 22 जवान शहीद हो गए तथा 30 अन्य जवान घायल हो गए।
Read More News: Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack में घायल हुए जवानों से IBC24 की Exclusive बातचीत, बताया ग्रामीणों ने कैसे की नक्सलियों की मदद