रांची, 26 सितंबर (भाषा) झारखंड के रांची में पुलिस ने किराए के एक मकान में कथित तौर पर जुआ खेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अरगोड़ा थानाक्षेत्र के आनंदपुरी चौक के पास एक मकान पर छापा मारा और 18 लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 3,43,835 रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और एक दोपहिया वाहन आदि बरामद किए।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश