BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkaronIBC24: गांधी परिवार ने किया मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान! आखिर क्या है इस वीडियो में? जानें

Gandhi family insulted Mallikarjun Kharge: दरअसल बीजेपी नेताओं ने अपने X हैडल पर एक वीडियो शेयर किया… जिसे आधार बनाकर बीजेपी दावा कर रही है कि गांधी परिवार ने मल्लिकार्जुन …

#SarkaronIBC24: गांधी परिवार ने किया मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान! आखिर क्या है इस वीडियो में? जानें
Dr.Anil Shukla
Published: 24 Oct 2024 | 11:56 pmModified: 24 Oct 2024 | 11:57 pm

नईदिल्ली: #SarkaronIBC24 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल बड़े धूमधाम से नामांकन दाखिल किया.. प्रियंका की चुनावी पॉलिटिक्स में एंट्री के साथ विवाद भी शुरू हो गए हैं... जिसे हवा दी है बीजेपी ने... दरअसल बीजेपी नेताओं ने अपने X हैडल पर एक वीडियो शेयर किया... जिसे आधार बनाकर बीजेपी दावा कर रही है कि गांधी परिवार ने मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया है.... आखिर क्या है इस वीडियो में... जिसे बीजेपी खरगे के अपमान से जोड़ रही है... जानते हैं इस रिपोर्ट के जरिए....

read more:  इंग्लैंड को 267 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 73 रन पर तीन विकेट गंवाए

Gandhi family insulted Mallikarjun Kharge जी हां आपने ठीक पहचाना... दरवाजे की बीच से झांकते ये हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे.. जो कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं.. इस वीडियो को बीजेपी नेताओं की ओर से X हैडल पर खूब शेयर किया जा रहा है... ये वीडियो उस समय का है जब प्रियंका गांधी वायनाड में अपना नामांकन दाखिल कर रही थी.. बीजेपी का आरोप है कि नामांकन के दौरान गांधी परिवार सोनिया और राहुल गांधी कलेक्टर के चैंबर में बैठे रहे और मल्लिकार्जुन खरगे को बाहर कर दिया गया... असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए X पर लिखा...

बेहद शर्मनाक..'वायनाड में मल्लिकार्जुन खरगे जैसे अनुभवी सांसद और दलित नेता के प्रति दिखाए गए अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है। चाहे वह AICC का अध्यक्ष हो या PCC, क्या गांधी परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है जिन्हें वे केवल रबर स्टैंप मानते हैं?'

बीजेपी नेता यहीं नही रूक प्रेस कॉन्फेंस कर दलित नेता के अपमान का आरोप लगाकर भी कांग्रेस को घेरा..

read more:  छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव है सेमरा, जहां एक हफ्ते पहले मनाई जाती है दिवाली

बीजेपी के हमले के बाद कांग्रेस ने भी जमकर पलटवार किया कांग्रेस ने कहा.. कि नामांकन के दौरान अंदर सिर्फ 5 लोग ही जा सकते थे इसलिए मल्लिकार्जुन खरगे को कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी ने ही अंदर नहीं जाने दिया...हालांकि जब उन्हें जानकारी हुई तो खरगे को एंट्री दी गई..

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दलित नेता हैं और दक्षिण भारत से आते हैं.. देश में राहुल गांधी इन दिनों बीजेपी को दलित और आरक्षण विरोध ठहराकर लगातार निशाने पर ले रही है.. तो बीजेपी भी पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रही... प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद बीजेपी के हमले तेज हो गए है... प्रियंका की सम्पत्ति को लेकर भी बीजेपी सवाल खड़े कर रही है.. ऐसे में चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा इन आरोप-प्रत्यारोपों के और तेज होने की संभावना है...

ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी24

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Gandhi family insulted Mallikarjun Kharge! What is in this video? Find out

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm