सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक हालत में मिली चार विदेशी युवतियां, राजधानी के इस होटल में चल रहा था धंधा
Gang involved in prostitution busted in Delhi, four foreign women arrested, इस संबंध में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है
Sex racket latest news Hindi : नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यहां वेश्यावृति में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: श्रेयश अय्यर का नाबाद अर्धशतक, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, किया क्लीन स्वीप
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं 23 से 42 साल के बीच की हैं और दक्षिण दिल्ली के इलाकों में वेश्यावृत्ति में शामिल थीं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी महिलाओं के अलावा उनके ड्राइवर तेज कुमार को गिरफ्तार किया गया जो उन्हें वसंत कुंज में एक होटल के पास छोड़ता था। पुलिस ने होटल के पास ही जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: नहीं मिला नॉनवेज खाना, तो शख्स ने रेस्टॉरेंट में युवक को मारी गोली, की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में नरेश नामक एक एजेंट का भी पता लगाया है जो कि ऑटो रिक्शा चलाता है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एजेंट को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पुरानी पेंशन योजना करें बहाल’ मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Facebook


