एक माह पहले गायब हुई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Ads

एक माह पहले गायब हुई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 01:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

जींद (हरियाणा) , आठ नवंबर (भाषा) सदर सफीदों थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग एक माह पहले गायब हुई युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कथित घटना करनाल जिले में होने के कारण पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर इसे करनाल पुलिस को भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर थाना सफीदों क्षेत्र की 18 वर्षीय एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह गत 10 अक्टूबर को अपनी इच्छा से घर छोड़कर शिमला चली गई थी। वापसी के दौरान अमन तथा धर्मबीर नाम के दो युवक उसे मिले और उन्होंने उसे वापस घर छोडऩे की बात कही।

उन्होंने बताया कि युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित दोनों युवक उसे करनाल ले गए और उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसका लगातार यौन शोषण किया गया। गत चार नवंबर को वह युवकों के चुंगल से भाग निकली और घर पहुंचकर घटना के बारे में अवगत करवाया।

सफीदों की सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर इसे करनाल पुलिस को भेज दिया है।

भाषा सं नेत्रपाल

नेत्रपाल