यमुना एक्सप्रेस वे पर कार रोककर 4 महिलाओं से गैंगरेप, मर्डर और लूटपाट
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार रोककर 4 महिलाओं से गैंगरेप, मर्डर और लूटपाट
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर हथियारबंद बदमाशों ने कार से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट, मर्डर और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया हैं. वारदात बुधवार रात की है, जब कार से एक परिवार बुलंदशहर जा रहा था, कार में 4 महिलाएं 2 पुरुष और दो बच्चे सवार थे. बमदाशों ने पहले परिवार का पीछा करना शुरू कर दिया था. जब कार यमुना एक्सप्रेस पहुंचा तो हथियारबंद बदमाशों ने कार के चक्के पर गोली मारकर कार को रोक लिया और लूटपाट कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे. जब परिवार के एक सदस्य ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सबके सामने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. करीब 10 की संख्या में मौजूद बदमाशों ने हथियार के दम पर बारी-बारी से चारों महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था. उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले. साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी.
एसएसपी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी. परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Facebook


