Ganja Seized Latest News: भगवाधारी बाबा निकला गांजे का बड़ा तस्कर, 70 लाख रुपये का गांजा जब्त.. जानें किस तरह करता था नशीले जहर की खेती

Ads

Ganja Seized in Telangana State: प्रेस नोट में कहा गया है कि शुक्रवार को लगभग 01:15 बजे, बैंकॉक से हवाई जहाज से आ रहे चार भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को तीन अन्य व्यक्तियों के साथ उनके चेक-इन सामान सौंपने की प्रक्रिया के दौरान रोक लिया गया।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 09:59 AM IST

Ganja Seized in Telangana State || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • कपास के खेत में गांजे की खेती का खुलासा
  • बाबा नरसैया महाराज गिरफ्तार
  • हैदराबाद एयरपोर्ट से 27 किलो गांजा बरामद

संगारेड्डी: तेलंगाना राज्य में एक बड़ी ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ भुआ है। (Ganja Seized in Telangana State) आबकारी अधिकारियों ने संगारेड्डी के नारायणकेड मंडल के पंचगाँव गाँव में कृषि भूमि पर छापा मारा और 17.741 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) के पौधे जब्त किए है। बरामद किये गए गांजे की बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

कर रहा था गांजे की खेती

एक आबकारी अफसर ने बताया कि नरसैया महाराज नामक एक बाबा ने कपास के पौधों के बीच बड़े पैमाने पर गांजा उगाया था। अधिकारियों ने लगभग 17.741 किलोग्राम वजन के 685 गांजे के पौधे जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये थी। नरसैया महाराज को गिरफ्तार कर नारायणकेद आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि वह कई लोगों को को गांजा बेचा करता था।

आबकारी अधिकारी के अनुसार, “विश्वसनीय सूचना के आधार पर, आबकारी अधिकारियों ने कृषि भूमि पर छापेमारी की और संगारेड्डी जिले के नारायणकेड मंडल के पंचगाँव गाँव में नरसैया महाराज नामक एक बाबा द्वारा कपास के खेत के बीच में गांजा की खेती करते हुए पाया। (Ganja Seized in Telangana State) आरोपी नरसैया महाराज अपने खेत में गांजा उगाकर उपभोक्ताओं को बेच रहा था। आबकारी पुलिस ने लगभग 17.741 किलोग्राम वजन के 685 पौधे जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है, और उसे गिरफ्तार कर नारायणकेड आबकारी पुलिस को सौंप दिया ।”

सात यात्रियों से 27.15 किलो गांजा जब्त

इस बीच, एक दूसरे मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद जोनल यूनिट ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयरपोर्ट अराइवल विलेज में निगरानी रखी और सात यात्रियों के कब्जे से 27.15 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि शुक्रवार को लगभग 01:15 बजे, बैंकॉक से हवाई जहाज से आ रहे चार भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को तीन अन्य व्यक्तियों के साथ उनके चेक-इन सामान सौंपने की प्रक्रिया के दौरान रोक लिया गया। (Ganja Seized in Telangana State) यात्रियों के चेक-इन बैगेज की जांच करने पर, ट्रॉली बैग के अंदर छिपाए गए हरे-भूरे रंग के गांठदार पदार्थ से भरे कई पैकेट बरामद किए गए है। बरामद गांजे का कुल वजन 27.15 किलोग्राम है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 9.5 करोड़ रुपये है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. तेलंगाना में गांजे की खेती कहां पकड़ी गई?

संगारेड्डी जिले के नारायणकेड मंडल के पंचगाँव गांव में गांजे की खेती पकड़ी गई

Q2. बाबा नरसैया महाराज के पास से कितना गांजा जब्त हुआ?

आरोपी बाबा के खेत से 17.741 किलोग्राम वजन के 685 गांजे पौधे जब्त किए गए

Q3. हैदराबाद एयरपोर्ट पर गांजे की बरामदगी कितनी हुई?

डीआरआई ने सात यात्रियों से 27.15 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 9.5 करोड़ बरामद