Gas Cylinder Price Today | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Gas Cylinder Price Today आज से मई महीने की शुरुआज हो चुकी है और आज से कई चीजों के दामों में बदलाव देखने को मिला है। इसी बीच आज एक मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की बढ़ोतरी (Gas Cylinder Price Hike) हो गई है। ये कीमत आज से लागू हो गई है। जिसके बाद अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 3071.50 रुपए में मिलेंगे।
Cylinder Price Hike वहीं राहत की बात ये है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है। मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है।
देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 था। यानी एक झटके में ₹993 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी ₹913 में मिल रहा है।
Prices of 19 KG Commercial cylinder has been increased by Rs 993 from today. A 19 Kg cylinder will cost Rs 3071.50 in Delhi from today. No change in domestic cylinder prices: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026