गौतमबुद्ध नगर : जेवर से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

गौतमबुद्ध नगर : जेवर से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 17, 2022 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नोएडा (उप्र), 17 सितंबर(भाषा) गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को एक कथित चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गईं तीन मोटरसाइकिलें बरामद की है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला स्थित जेवर थाना के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न जगहों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि इन मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। सिंह ने बताया कि आरोपी इससे पूर्व भी वाहन चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। भाषा सं.

धीरजधीरज