डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

Ads

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

  •  
  • Publish Date - October 15, 2021 / 07:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) मौसम में बदलाव के साथ डेंगू व वायरल बुखार के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को लोगों से सावधान रहने व घर तथा आसपास सफाई रखने की अपील की।

गहलोत ने ट्वीट किया,’मौसम में बदलाव के साथ राज्य में डेंगू बुखार के मामले बढ़े हैं। डेंगू वायरस एंडीज मच्छर के काटने से फैलता है। सावधानी रखने से डेंगू फैलने से रोका जा सकता है। अपने घर और आसपास सफाई रखें एवं पानी इकट्ठा ना होने दें। पानी की टंकियों एवं अन्य बर्तनों को ढक कर रखें।’

मुख्यमंत्री ने लोगों से घर के आसपास मच्छर नाशक दवाओं जैसे डीडीटी, मेलाथियान या पायरेथ्राइड का छिड़काव करवाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मौसमी बदलाव के कारण वायरल बुखार तथा अन्य बीमारियां भी फैल रही हैं इसलिए बुखार आने पर चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना