गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई

गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई

गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 19, 2022 8:28 pm IST

जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कुछ जगहों पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने पर चिंता जताई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में राजस्थान में भी कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य में 23 नये संक्रमित मिले जबकि राज्य में 113 मरीज उपचाराधीन हैं।

गहलोत ने इस बारे में एक अखबार में छपे संपादकीय को शेयर करते हुए मंगलवार को ट्वीट किया, ‘दिल्ली समेत कुछ जगहों पर बीते दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। दिल्ली में संक्रमण दर पांच फीसदी से भी अधिक हो गई है।’

मुख्यमंत्री के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

भाषा पृथ्वी कुंज बिहारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में