गहलोत संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहे : शेखावत

गहलोत संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहे : शेखावत

गहलोत संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहे : शेखावत
Modified Date: September 2, 2023 / 12:51 am IST
Published Date: September 2, 2023 12:51 am IST

जोधपुर, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाला मामले की जांच को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि न तो राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान दल (एसओजी) चार साल से अधिक समय में इस मामले की जांच पूरी कर पाया है और न ही इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भेजा गया है।

इससे पहले, गहलोत ने शेखावत पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस आरोप का केंद्रीय मंत्री ने खंडन किया है।

शेखावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जांच को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत मामले में निष्पक्ष जांच नहीं चाहते हैं।

यह मामला उन हजारों निवेशकों से जुड़ा है, जिनसे संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के जरिये लगभग 900 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

भाषा देवेंद्र आशीष

आशीष


लेखक के बारे में