गाजियाबाद : संपत्ति विवाद में युवक ने पिता की हत्या की

Ads

गाजियाबाद : संपत्ति विवाद में युवक ने पिता की हत्या की

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 09:55 PM IST

लखनऊ/गाजियाबाद, 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोदीनगर इलाके में बुधवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौटे निखिल ने अपने पिता हरिओम (52) पर एक जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया।

वर्मा के मुताबिक, इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिससे तैश में आए निखिल ने पिस्तौल से अपने पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि हरिओम के सिर, छाती और पेट पर कुल पांच गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वर्मा के अनुसार, वारदात के बाद निखिल भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

भाषा

सलीम पारुल

पारुल