शेफाली के नाबाद शतक से भारत ने बांग्लादेश को 196 रन का लक्ष्य दिया

Ads

शेफाली के नाबाद शतक से भारत ने बांग्लादेश को 196 रन का लक्ष्य दिया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 12:11 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:11 PM IST

निशिन (जापान), 20 सितंबर (भाषा) शेफाली वर्मा के शानदार नाबाद शतक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली (49 गेंद में नाबाद 100 रन) और उपकप्तान स्मृति मंधाना (19 गेंद में 37 रन) ने छह ओवर में 72 रन की तेज साझेदारी करके आक्रामक शुरुआत दिलाई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मध्यक्रम में अहम योगदान देते हुए 33 गेंद में 40 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 25 रन देकर एक विकेट लिया।

यह शेफाली का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है।

भाषा सुधीर

सुधीर