पलामू में बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

Ads

पलामू में बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 09:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

मेदिनीनगर, 11 दिसम्बर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के चौनपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को बारह वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार विजय शंकर ने बताया कि पीड़ित बच्ची पङ़ोसी जिले गढ़वा की रहने वाली है और वह अपनी बहन की तबीयत खराब होने की सूचना पर उसे देखने आयी थी।

कुमार विजय शंकर ने बताया कि फिलहाल पीङ़िता का इलाज मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अभी कोई बयान अथवा जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार पीङ़िता की बहन का मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पीड़िता को बहन से मिलवाने का विश्वास दिलाकर एक जीप से अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को संदेह है कि किशोरी के साथ सेमरा और मेदिनीनगर के रास्ते में बलात्कार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे आनन-फानन में मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

भाषा सं इन्दु अमित

अमित