बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन, मंगलवार शाम से गिरी है बच्ची
बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन, मंगलवार शाम से गिरी है बच्ची
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में पिछले 15 घंटो से 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम को निकालने की कवायद जारी है। 15 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बच्ची को निकालने की कोशिश में जुटी है।
पढ़ें- ऋचा जोगी ने सुपेबेड़ा पहुंचकर किडनी मरीजों से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
Rescue operations underway for a 3-year-old girl who is stuck in a 110 feet borewell in Munger since yesterday afternoon. DIG Jitendra Mishra says, ‘SDRF (State Disaster Response Force) team has dug up to 40 feet. The girl is safe’. #Bihar pic.twitter.com/weSJUrpuzC
— ANI (@ANI) August 1, 2018
मौके पर डॉक्टर की टीम भी मौजूद है जो सीसीटीवी के जरिए लगातार बच्ची की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत न हो पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम के मुताबिक बोरवेल के बगल में करीब 40 फीट खुदाई की जा चुकी है। अभी कुछ और फीट गड्ढा और करना है।
पढ़ें- थानेदार कई महीनों से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म, परिजनों को दूसरे कमरे में रखता था बंद
रेस्क्यू ऑपरेशन को जल्द अंजाम देने टीम ने पचास मजदूरों की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक बच्ची सुरक्षित है और उसे बाहर निकालने हर संभव मदद किया जा रहा है। आपको बतादें मंगलवार शाम को तीन साल की सना खेल-खेल में बोरवेल में गिर गई। इस घटना के बाद से सना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


