यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी
Modified Date: April 23, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:37 pm IST

प्रयागराज, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) और 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए जिसमें छात्राओं ने दोनों में ही शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

देव ने बताया कि इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.30 प्रतिशत बालक और 93.76 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75.04 प्रतिशत बालक और 86.32 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में