Gitesh Naik Aap Candidate: केजरीवाल ने फिर खेला ‘बिजनेसमैन’ पर दांव.. पार्टी ज्वाइनिंग के 24 घंटे बाद ही बना दिया उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार

Ads

Gitesh Naik AAP by-election Candidate: AAP ने गीतेश नाइक को पोंडा उपचुनाव उम्मीदवार बनाया, 24 घंटे में पार्टी ज्वाइनिंग के बाद नामांकन हुआ।

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 01:25 PM IST

Gitesh Naik AAP by-election Candidate || Image- Arvind Kejriwal 'x' File

HIGHLIGHTS
  • गीतेश नाइक 24 घंटे में AAP उम्मीदवार बने
  • रवि नाइक के निधन से खाली हुई सीट
  • उपचुनाव 9 अप्रैल, मतगणना 4 मई

पणजी: आम आदमी पार्टी ने पोंडा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बिजनेसमैन गीतेश नाइक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नाइक ने बुधवार को पार्टी जॉइन की थी। (Gitesh Naik AAP by-election Candidate) वे बहुजन समाज से आते हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी एक्टिव रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ली थी ।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गीतेश नाइक जैसे सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के जुड़ने से पोंडा और गोवा में पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी ने उन्हें जॉइनिंग के अगले ही दिन उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।

रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई सीट

यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। (Gitesh Naik AAP by-election Candidate) भाजपा ने इस सीट से रवि नाइक के बेटे रितेश रवि नाइक को उम्मीदवार बनाया है।

जानें कब और कहाँ होंगे उप-चुनाव?

पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग ने देश के छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के जरिए वोटिंग होगी।

मतदाता पहचान के लिए ईपीआईसी कार्ड मुख्य दस्तावेज रहेगा। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड भी मान्य होंगे। (Gitesh Naik AAP by-election Candidate) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है और उम्मीदवारों को आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्रचार के दौरान तीन बार सार्वजनिक करना अनिवार्य किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार

जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर

यह भी देखें:-

पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत

अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया

Q1. गीतेश नाइक किस पार्टी के उम्मीदवार बने?

Ans: Aam Aadmi Party ने उन्हें पोंडा उपचुनाव उम्मीदवार बनाया।

Q2. पोंडा सीट क्यों खाली हुई?

Ans: सीट पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के कारण खाली हुई।

Q3. उपचुनाव कब और कहाँ होगा?

Ans: पोंडा विधानसभा उपचुनाव 9 अप्रैल को, मतगणना 4 मई को होगी।