पणजी, 14 जून (भाषा) गोवा पुलिस ने मंगलवार को बेलारूस के एक नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पेरनेम के पुलिस निरीक्षक विक्रम नाइक ने बताया कि आरोपी अलैकेसी हलेंदुखिन (30) को उत्तरी गोवा जिले के अरामबोल बीच गांव से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चरस के 28 काले चिपचिपे बेलनाकार गोले बरामद किए हैं, जिनका वजन कुल 152 ग्राम है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा फाल्गुनी पवनेश
पवनेश