गोवा के मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Ads

गोवा के मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 07:54 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

पणजी, 27 मई (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि यह उनके पिता के लिए एक भावुक क्षण था।

सावंत के पिता जनसंघ नेता रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि सावंत अपनी पत्नी, बेटी और पिता के साथ सेवा तीर्थ में मोदी से मिलने गए थे।

मुख्यमंत्री के पिता पांडुरंग सावंत गोवा में भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन जनसंघ के एक प्रमुख नेता थे

सावंत ने एक पोस्ट में कहा, “सेवा तीर्थ में अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करना मेरे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने कहा, “खास तौर पर मेरे पापा के लिए भावुक क्षण है, जिन्होंने जनसंघ के माध्यम से समाज सेवा का सफर शुरू किया और जीवन भर उस सेवाभाव को आगे बढ़ाया।” सावंत ने कहा,“माननीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं।”

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश