गोवा के मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी

Ads

गोवा के मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 07:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

पणजी, 14 फरवरी (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साल 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सुरक्षा कर्मियों को रविवार को श्रद्धाजंलि दी।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 कर्मी शहीद हो गए थे।

सावंत ने ट्वीट किया, ”पुलवामा आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को सलाम करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने रविवार को भाजपा की दिवंगत नेता तथा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

सावंत ने ट्वीट किया, ”दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज जी को आज उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि। भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और योगदान अद्वितीय है।”

स्वराज का छह अगस्त 2019 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत