गोवा मेडिकल कॉलेज में कैंसर से उबर चुके लोगों को उपचार के बाद की देखभाल सुविधा मिलेगी

Ads

गोवा मेडिकल कॉलेज में कैंसर से उबर चुके लोगों को उपचार के बाद की देखभाल सुविधा मिलेगी

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 11:37 AM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 11:37 AM IST

पणजी, छह मई (भाषा) गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में कैंसर से उबर चुके रोगियों के लिए देखभाल सुविधा केंद्र शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य उपचार पूरा होने के बाद भी रोगियों को सहायता प्रदान करना है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी।

राणे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कैंसर से उबर चुके लोगों, विशेष रूप से बच्चों और युवा वयस्कों को लंबे समय तक देखभाल प्रदान करने के मकसद से ‘आफ्टर कम्प्लीशन ऑफ ट्रीटमेंट (एसीटी) क्लीनिक’ शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्लीनिक में कैंसर से उबरने के बाद देखभाल योजनाएं, निरंतर निगरानी और व्यापक सहायता सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, पोषण सलाह और जीवनशैली परामर्श शामिल हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘जीएमसी में 9,000 से अधिक मरीज पंजीकृत हैं और उनमें से लगभग सात-आठ प्रतिशत युवा व्यक्ति हैं जिनके स्वस्थ होने की संभावना बहुत अधिक है।’’

यह पहल जीएमसी और ‘इंडियन कैंसर सोसायटी’ के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद की गई है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा