गोवा समुद्र तटों पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन तैनात करेगा

Ads

गोवा समुद्र तटों पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन तैनात करेगा

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 06:15 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 06:15 PM IST

पणजी, आठ जून (भाषा) गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने सोमवार को कहा कि राज्य का पर्यटन विभाग अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और समुद्र तटों की लगातार निगरानी के लिए ड्रोन तैनात करेगा।

उन्होंने कहा कि समुद्र तटों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए समुद्र तटों पर कूड़ा-कचरा, अतिक्रमण, दलाली और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

खुंटे राज्यभर के ‘बीच शैक’ संघ के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में समाप्त होने वाली बीच शैक नीति की अवधि को एक वर्ष के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन बीच शैक (समुद्र तट पर बने अस्थायी विश्राम स्थल) को मई के अंत तक हटाया जाना था, उन्हें मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 जून तक अपना संचालन जारी रखने की अनुमति दी गई है।

मंत्री ने बताया कि शैक मालिकों को 15 अगस्त से पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा करने को कहा गया है, ताकि उन्हें एक सितंबर तक लाइसेंस जारी किए जा सकें। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सीजन शुरू होने से काफी पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत