बकरी के साथ गैंगरेप ! पुलिस में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
बकरी के साथ गैंगरेप ! पुलिस में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
हरियाणा। देश में महिलाएं ही नहीं पशुओं के साथ भी दरिंदगी हो रही है। हरियाणा के मेवात इलाके में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमें आठ वहशी लोगों ने बकरी के साथ अननैचुरल यौनाचार किया है। इस शर्मनाक घटना में बकरी की कुछ देर बाद मौत हो गई। बकरी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव के फाइनल नजीते घोषित, पीटीआई बनी सबसे बड़ी पार्टी
बकरी से इस गैंगरेप की वारदात की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी। हालांकि भीड़ ने बाद में तीनों को पुलिस के हवाले करने के बजाय छोड़ भी दिया।वारदात 25 जुलाई रात की है जब जुए और शराब के आदि 8 लड़के बकरी को एक सुनसान जगह पर ले गए और बकरी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला । इस हैवानियत को बेजुबान जानवर बर्दाश्त नहीं कर पाई और 26 जुलाई को बकरी ने दम तोड़ दिया। मालिक की मानें तो बकरी गर्भवती थी।
पढ़ें- महाराष्ट्र बस हादसे में एक शख्स की बची जान, अब तक 22 शव निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बकरी मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। अब बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


